Jan Suchna Portal- जब भी किसी व्यक्ति को किसी सरकारी योजना के बारे में जानकारी लेनी होती है तो उसे काफी भटकना पड़ता है। यह समस्या अधिकतर छोटी जगहों जैसे की गावों और छोटे वार्डों में रहने वालों को ज़्यादा आती है। ऑनलाइन भी वार्ड या पंचायत स्तर तक जाकर जानकारी मुश्किल से ही मिलती है। इसीलिए लोगों को अलग अलग विभागों के चक्कर भी लगाने पड़ते है ऐसी जानकारी लेने के लिए। लेकिन आज हम इस लेख में राजस्थान सरकार के एक प्रयास के बारे में बात करने वाले है जोकि इसी समस्या को ध्यान में रख कर किया गया है। इस प्रयास में राजस्थान सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम है Jan Suchna Portal। यह पोर्टल राजस्थान की आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण पोर्टल है जिस पर काफी सारी जानकारी उपलभ्ध है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, फीडबैक आदि की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं। तो अगर आप भी यह साड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं।
Jan Suchna Portal Rajasthan 2021: General Info
Jan Suchna Portal या Jan Soochan Portal राजस्थान सरकार के द्वारा आम जनता के लिए शुरू किया गया एक बहुत की महत्वपूर्ण पोर्टल है। इस पोर्टल पर अलग अलग सरकारी विभागों से जुडी हुयी काफी महत्वपूर्ण जानकरी मिल जाती है। सिर्फ विभाग ही नहीं बल्कि यह पोर्टल प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकरी लोगों तक पहुंचा देता है। जब हम यह लेख लिख रहे हैं तब तक इस पोर्टल पर लगभग 67 विभागों की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही यहाँ पर 124 योजनाएं तथा 317 योजना संभंधित सूचनाएं मिल जाती हैं।
इस पोर्टल का शुभारम्भ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी द्वारा 19-20 अगस्त 2019 को आयोजित आईटी डे के शुभ अवसर पर किया गया था। इस पोर्टल मुख्या उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना है। Jan Suchna Portal जैसी वेबसाइट पर व्यक्ति काफी साड़ी जानकारियों से सिर्फ कुछ ही क्लिक्स दूर होता है। यह पोर्टल डिज़ाइन भी काफी अच्छे से किया गया है। इस पोर्टल पर आने वाले यूजर को सारे विकल्प काफी आसानी से मिल जाते हैं। जिससे वह पोर्टल के किसी भी हिस्से पर आराम से जा सकता है और जानकारी ले सकता है।
दरअसल राजस्थान की सरकार बजट सत्र- 2019 में “जवाब देही कानून” प्रस्तावित किया था। इस कानून के अंतर्गत सरकारी विभागों और उनके ऑफिसरों की जवाब देहि तय करनी थी। और यह पोर्टल भी उसी कानून का हिस्सा है। क्यूंकि यहाँ व्यक्ति को बिलकुल पारदर्शिता के साथ जानकारी प्रदान की जाती है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता भी आती है और लोगों का काफी समय भी बचता है।
Jan Soochna Portal की कुछ विशेषताएं
- जान सूचना पोर्टल पर सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग अलग अलग विभागों की API के माध्यम से जानकारी उपलभ्ध करता है।
- इस पोर्टल पर यूजर को लाइव चैट का भी ऑप्शन मिलता है। जिसका इस्तेमाल करके यूजर अपनी समस्या बताकर उसका हल पर सकता है।
- इस पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी सूचना के अधिकार, 2005 की धारा 4(2) के अंतर्गत होती है।
Jan Soochna Portal Complaint Registration Process
जान सूचना पोर्टल पर आप सिर्फ सर्विसेज ही उसे नहीं कर सजते बल्कि आप अपनी शिकायत भी रजिस्टर करवा सकते हैं। कंप्लेंट रजिस्टर करवाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-
Step 1- पहले चरण में आपको जान सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा।
Step 2- जैसे ही आप वेबसाइट पर पहुंचेंगे तो आपके सामने होमपेज ही खुलेगा। होमपेज पर आपको काफी सारे विकल्प भी मिल जाएंगे। आपको “File a complaint” नामसे एक विकल्प मेनू बार में मिल जाएगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3- क्लिक करने के बाद एक नए पेज पर रेडिरेक्ट हो जाएंगे। असल में यह लिंक आपको राजस्थान सरकार के समपर्क पोर्टल पर ले जाएगा। यहाँ पर आपको “शिकायत दर्ज करें” नाम का एक ऑप्शन मिल जाएगा, इसी पर आपको क्लिक कर देना है।

Step 4- अब आपकी स्क्रीन पर कुछ निर्देश आएँगे जिन्हे आपको अच्छे से पड़ना है और “Register Grivence” वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
Step 5- इसके बाद शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें आपको मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शिकायत विवरण आदि जानकारी भर देनी होगी।

Step 6- अंत में दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
जन सूचना पोर्टल फीडबैक
अगर आपका कोई सुझाव या फीडबैक इस पोर्टल से संभंधित है तो आप उसे इस पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं, ऐसा करने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-
Step 1- फीडबैक देने के लिए आपको Jan Suchna Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2- वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने आपको सबसे नीच स्क्रॉल करके पहुँच जाना होगा। यहाँ पर आपको एक “USEFUL LINKS” नाम का एक विकल्प मिलेगा। इस विकल्प के अंदर बहुत सारे विकल्प होंगे जिसमें से आपको “Feedback” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Step 3- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक कर्नेगे तो आपकी स्क्रीन पर एक फीडबैक फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में कुछ जानकारियां जैसे की अपना नाम, ईमेल आईडी, फीडबैक आदि भरना होगा।
Step 4- यह सारी जानकारी भरने के आपको अपना फीडबैक देना होगा। अंत में आपको सुरक्षा कोड भरके “Submit” वाले बटन पर क्लिक कर देना होगा।
Step 5- इस तरह आप अपना फीडबैक यहाँ दर्ज करवा सकते हैं।
Jan Suchna Portal Help Desk
Jan Suchna Portal पर एक हेल्प डेस्क नाम का विकल्प भी उपलभ्ध होता है। इस विकल्प के माध्यम से आप नोडल अफसर की लिस्ट भ्ही निकल सकते हैं।
Step 1- सबसे पहले आपको जान सुचना पोर्टल के होमपेज जाना है।
Step 2- होमपेज पर पहुंचे के बाद आपको मेनू बार में “Help Desk” नाम का एक विकल्प मिलेगा। इसी पर आपको क्लिक कर देना है।
Step 3- उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर “Scheme Wise Nodal Officer List” खुल जाएगी। इस लिस्ट में आपको अलग अलग योजनाओं के अलग नोडल अफसर मिलेंगे।
Step 4- इसी लिस्ट में आपको इन नोडल ऑफिसरों से संपर्क करने के लिए उनकी जानकारी भी मिलेगी।
Department Information
इस वेबसाइट पर यूजर को अलग अलग सरकारी विभागों की भी जानकरी मिल जाती है। यह जानकारी अगर आप भी लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Step 1- पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें। वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको सबसे ऊपर “Departments” नाम का एक ऑप्शन मिल जाएगा, इसी ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है।
Step 2- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको जन सुचना पोर्टल पर उपलभ्ध सारे विभागों की लिस्ट मिल जाएगी।
Step 3- आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इन विभागों मेसे किसी एक विभाग के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर उस विभाग के द्वारा चलाई जा रहा सारी योजनाएं खुल जाएंगी।
Schemes Information
इस पोर्टल पर आप काफी सारी योजनाओं की जानकरी भी ले सकते हैं। योजनों की जानकारी लेने के लिए आप नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Step 1- योजनाओं की जानकरी लेने के लिए आपको सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2- वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको सबसे ऊपर मेनू बार में “Information of Schemes” नाम का एक ऑप्शन मिल जाएगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
Step 3- इसके बाद अपनी ज़रूरत के हिसाब से योजना पर क्लिक करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही आप किसी योजना के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो वह आपको एक नए पेज पर रेडिरेक्ट कर देगा।
जान सूचना पोर्टल से जुड़े हुए विभाग
- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
- प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
- प्रारभ्भिक शिक्षा विभाग / माध्यमिक शिक्षा विभाग
- (DoIT&C)सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
- जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- आयोजना विभाग
- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
- राजस्व विभाग
- ऊर्जा विभाग
- श्रम एवं रोजगार विभाग
- खान एवं भूविज्ञान विभाग
- (SIPF) राज्य बीमा और भविष्य निधि विभाग
- कृषि विभाग
- जैव-ईंधन
- राजस्व मंडल
- कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी , राजस्थान
- वाणिज्यिक कर विभाग
- सहकारिता विभाग
- पशुपालन विभाग
- मत्स्य विभाग
- भाषा और पुस्तकालय विभाग
- आयुर्वेद निदेशालय
- उपभोक्ता मामले विभाग
- मध्याह्न भोजन विभाग
- श्रम, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
- अल्पसंख्यक मामलों और वक्फ विभाग
- देवस्थान विभाग
- उद्यान विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- भूजल विभाग
- खजाना और लेखा विभाग
- आपदा प्रबंधन, राहत और नागरिक सुरक्षा विभाग
- अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय
- गोपालन विभाग
- वन विभाग
यह जान सूचना पोर्टल से जुड़े हुए सिर्फ कुछ ही विभाग हैं। इनके अलावा भी काफी सारे विभाग आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएंगे, जिसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Jan Suchna Portal पर उपलभ्ध योजनाएं
- कोविद 19 अनुग्रह राशि योजना
- एस.बी.एम (शौचालय लाभार्थी)
- मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना
- आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली
- विशेष योग्यजनों की जानकारी
- खनन और डी एम एफ टी
- श्रमिक कार्ड धारकों की जानकारी
- सामाजिक सुरक्षा छात्रवृत्ति
- बेरोज़गारी भत्ते की स्थिति
Jan Soochna Portal सब्सक्राइब करने की प्रक्रिया
अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे Jan Soochna Portal से संभंति सारी नयी जानकारी डायरेक्ट अपने ईमेल पर लेना चाहते हैं तो नीचे दी हुई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।
Step 1- सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा।
Step 2- अब आपको होमपेज पर ही सब्सक्राइब करने का ऑप्शन मिल जाएगा। आपको थोड़ा सा पेज को नीचे स्क्रॉल करना है।
Step 3- यहाँ आपको “Subscribe Us” नाम की हैडिंग के नीचे एक बॉक्स मिल जाएगा। इस बॉक्स में अपना ईमेल एड्रेस दाल देना होगा।
Step 4- ईमेल एड्रेस ऐड करने के बाद “Subscribe” के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
Final Words
यह पोर्टल एक काफी अच्छा कदम है राजस्थान की सरकार के द्वारा। इस पोर्टल के आजम लोगों के लिए बहुत सारे लाभ हैं। इस पोर्टल पर मिलने वाली जानकरी लेने के लिए पहले लोगों को अलग अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पर अब इस पोर्टल के वजह से उनका काफी सारा समय बचेगा। इस वेबसाइट के अलावा Jan Suchna Portal का एक मोबाइल एप भी है। यह एप आपको गूगल के एप स्टोर पर मिल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट की सारी सुविधाएं आपको इस एप पर भी मिल जाएंगी।
तो दोस्तों यह थी इस पोर्टल से जुडी हुयी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। हमने सारी जरूरी जानकारी देने का प्रयास किया है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर भी कर सकते हैं।